दिल्ली से लंदन के लिए बस सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। आपकों बता दे कि अत्याधुनिक सुविधाओं वाली यह बस सेवा की शुरूआत सितंबर होने की उम्मीद है।
इसी के साथ शुरूआत के लिए भारत-म्यांमार बॉर्डर पर आवाजाही के सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। बतातें चले कि 46 साल पहले भी भारत से इस तरह की सेवा शुरू की गई थी, जो किसी कारण बाद बंद कर दी गई थी।
हमारी जानकारी के अनुसार साल 1957 में एक ब्रिटिश कंपनी ने दिल्ली-लंदन-कोलकाता के बीच बस सेवा की शुरू की थी। लेकिन कुछ सालों बाद इस बस का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद इस सेवा को रोक दिया गया।
एडवेंचर्स ओवरलैंड (Adventures Overland Pvt Ltd) की ओर से संचालित इस ‘बस टू लंदन’ (Bus to London) में सफर करने वाले यात्रियों को करीब 15 लाख रुपये का किराया देना होगा।
साथ ही, इसमें टिकट, वीजा और रहने जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी और यात्रा का सफर 70 दिनों का होगा। इन 70 दिनों में बस करीबन 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
यात्रा के दोरान यात्री 18 देशों से होकर गुजरेंगे। आपकों बता दे कि पहली वाली बस सर्विस में पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) का रूट शामिल था। लेकिन इस बार इन दोनों देशों को हटा दिया गया है।
इन देशों की जगह बस अब दिल्ली से कोलकाता (Kolkata) होते हुए म्यांमार (Myanmar) पहुंचेगी। इसके बाद थाइलैंड (Thailand), लाओस (Laos), चीन (China), किर्गिस्तान (Kyrgyzstan), उज्बेकिस्तान (Uzbekistan), कजाकिस्तान (Kazakhstan), रूस (Russia), लातविया (Latvia) , लिथुआनिया (Lithuania), पोलैंड (Poland), चेक गणराज्य (Czechia), जर्मनी (Germany), नीदरलैंड (Netherlands), बेल्जियम (Belgium), फ्रांस (France) के बाद लंदन (London) पहुंचेगी। साथ ही इंग्लिश चैनल को पार करने के लिए क्रूज का सहारा लिया जाएगा। यही नहीं, फ्रांस के कैले से यूके (UK) के डोवर तक जाने के लिए फेरी का भी सहारा लिया जाएगा।
इस लग्जरी बस में 20 सीट होंगी और हर यात्री के लिए अलग से केबिन बना होगा। इसमें खाने-पीने से लेकर सोने तक की सुविधाएं होंगी।
ये भी पढ़े: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में इमारत गिरने से 4 की मौत, 2 घायल