अब घरो में ही कर सकेंगे Urban Farming, उठा पाएंगे ताज़ी सब्ज़ियों का मज़ा

दिल्ली के लोग अब घर में पैदा की गई फल-सब्ज‍ियां खाने का मजा ले सकते है, इसको बढ़ावा देने के लिए स्‍मार्ट अर्बन फार्म‍िंग की ट्रेन‍िंग दी जाएगी

देश की राजधानी दिल्ली में बहुत से लोगों के लिए सरकार योजनाए ला रही है जो उनके लिए प्रभावित रहे। ऐसी ही एक योजना जल्द सरकार द्वारा लायी जा रही है जिसमे अब दिल्ली के लोग अपने घर की छत या बालकनी में Urban Farming कर सकते है।

बता दें कि दिल्ली के लोग अब घर में पैदा की गई फल-सब्ज‍ियां खाने का मजा ले सकते है। इसको बढ़ावा देने के लिए स्‍मार्ट अर्बन फार्म‍िंग (Urban Farming) की ट्रेन‍िंग देगी जिसके बाद लोग अपने ही घर पर ही ताज़ी चीज़ो का लुफ्त उठा सकेंगे। इस योजना को पूरी तरह लाने के लिए हाई लेवल मीटिंग की गयी है जो दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) की निगरानी में हुई है। इस मीटिंग में पर्यावरण विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी आद‍ि प्रमुख रूप से शामिल थे।

दी जाएगी ट्रेनिंग

हालाँकि, इस पर और प्रभाव डालने के लिए लोगों को अगस्त के महीने से अर्बन फार्मिंग की ट्रेनिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिससे अर्बन फार्मिंग से शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों का खेती के प्रति जुड़ाव भी बढ़ेगा और दिल्ली के ग्रीन एरिया को भी बढ़ावा मिलेगा क्योकि बहुत से लोग है जो अपने घर की छत या बालकनी में फल-सब्जियां उगाना चाहते हैं जिसके लिए अब दिल्ली सरकार उनको ट्रेनिंग देगी।

इस ट्रेनिंग के लिए इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट के एक्सपर्ट्स द्वारा अगस्त महीने से ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा.जिसमे पूरी दिल्ली में 400 अवेयरनेस वर्कशॉप और 600 Entrepreneurship Training Program आयोजित किए जाएंगे।

Madhavgarh Farms
ये भी पढ़े: दिल्ली में शुरू हुआ नया अंडर ब्रिज, 5 इलाको में जाने के लिए 4 लेन होगी सड़क

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!