अब X यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा Blue Tick, Elon Musk का बड़ा ऐलान
X यूजर्स को मुफ्त में Blue Tick पाने का मौका मिलेगा। यह एक पेड सर्विस है और अब यूजर्स को इसके लिए मंथली सैकड़ो रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

हाल ही में X यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है जहां Elon Musk द्वारा X प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा ऐलान किया है जहां अब बहुत से X यूजर्स को मुफ्त में Blue Tick पाने का मौका मिलेगा। हालाँकि, यह एक पेड सर्विस है और अब यूजर्स को इसके लिए मंथली सैकड़ो रुपये खर्च करने पड़ते हैं। दरअसल, X Premium प्लान की भी कुल 650 रुपये मंथली है और एनुअल प्लान की कीमत कीमत ज्यादा यनि 6800 रुपये है।
Going forward, all 𝕏 accounts with over 2500 verified subscriber followers will get Premium features for free and accounts with over 5000 will get Premium+ for free
— Elon Musk (@elonmusk) March 28, 2024
बता दें कि Elon Musk द्वारा अब X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके ये साफ बताया है कि जिन X अकाउंट होल्डर्स के 2,500 वेरिफाइड सब्सक्राइबर फॉलोअर होंगे अब उन्हें इसका प्रीमियम फीचर्स फ्री मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ जिन अकाउंट होल्डर्स के 5,000 होंगे उन्हें Premium+ कि सभी सेवाए फ्री मिलेगी।
हालाँकि, X Premium और X Premium Plus दोनी ही पेड प्लान हैं जहां X Premium की कीमत कीमत कि बात करे तो ये 650 रुपये मंथली है और दूसरोई तरफ एनुअल प्लान 6800 रुपये का है । वहीं, X Premium Plus की कीमत कि बात करे तो ये 1300 रुपये मंथली और 13,600 रुपये का ही एक साल का प्लान इसमे रखा गया है। हालांकि Elon Musk की ऊपर बताई गई शर्तों को पूरा करके आप भी इस फ्री प्लान का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









