हर रोज़ लाखों लोग पैसे कमाने के लिए दिन रात मेहनत करते है ताकि उनका घर चल सके और अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। ऐसे में अब सबकी कमाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां अब राजधानी दिल्ली में अब कर्मचारियों को ओवर टाइम करने और अपनी मेहनत का पैसा मिलेगा। जानिए पूरी खबर
बता दें की दिल्ली सरकार के श्रम विभाग द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी है जिसमे पॉलिसी के मुताबिक एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा काम करने या एक पूरे हफ्ते में 48 घंटे से ज्यादा काम करने को अब से ओवर टाइम माना जाएगा और इसी के चलते अगर कोई कर्मचारी ओवर टाइम करता है, तो उसे उस हिसाब से न्यूनतम मजदूरी के आधार पर हर घंटे के हिसाब से दोगुना भुगतान अब से मिलेगा।
ऐसे में अब कोई भी व्यक्ति एक दिन में 12 घंटे से भी ज्यादा काम नहीं करता दिखेगा और न ही वो लगातार 7 दिन ओवर टाइम करेगा क्योकि वहीं एक हफ्ते में 60 घंटे से ज्यादा कार्य नहीं कर सकेगा। इसी को देखते हुए नियोक्ताओं को कर्मचारियों को साल में कुछ छुट्टियां भी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
इतना ही नहीं पॉलिसी में ये भी बताय गया है की अब से क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को जॉइनिंग और अनुभव पत्र (एक्सपीरियंस लेटर) देना अनिवार्य हो जायेगा और नियोक्ताओं को यह जरूर सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का रिकॉर्ड दर्ज होना चाहिए। जिसके चलते सभी कर्मचारियों को सैलरी स्लिप भी जरूर मिलेगी।
ऐसे में ये भी देखा जाता है की दिल्ली में जितने भी कर्मचारी खतरनाक केमिकल और सामग्री से संबंधित भी बहुत सी फैक्ट्रियों में काम कर रहे हैं, उनकी हर साल मेडिकल जांच कराई जानी जरूरी होगी और इसकी जिम्मेदारी भी फैक्ट्री संचालक की ही होगी कि वह अपने कर्मचारियों के खून, एक्स-रे व, पेशाब अन्य जांच कराने के साथ ही मेडिकल इंस्पेक्टर द्वारा इस प्रस्तावित की जांच को कराना सुनिश्चित जरूरी होगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण