अब नहीं मिलेगी ‘एक के साथ एक फ्री शराब की बोतल’, ये आदेश हुआ जारी
शराब की दुकानों के बाहर शराबप्रेमियों की दिखाई देने वाली लम्बी कतारें अब गायब होने वाली हैं। आबकारी विभाग ने नया आदेश जारी किया है

दिल्ली में शराब की दुकानों के बाहर शराबप्रेमियों की दिखाई देने वाली लम्बी कतारें अब गायब होने वाली हैं। दरअसल आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों के मालिकों को आदेश जारी कर रियायतें या छूट बंद करने को कहा है।
आबकारी आयुक्त के आदेश के मुताबिक़”हमारे संज्ञान में आया है कि खुदरा दुकानों के द्वारा छूट की पेशकश की जा रही है। जिससे भीड़ जमा हो रही है। इससे कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है तथा समाज में अस्वस्थ समाज को बढ़ावा मिल रहा है।”
आबकारी विभाग ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ कारवाई की जायेगी।
दिल्ली सरकार की इस आबकारी नीति का विरोध कई राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं और इस नीति के खिलाफ कैंपेन चला रही हैं। ट्विटर पर इस नीति के खिलाफ हैशटैग भी चलाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: DDA के 18,000 फ्लैट्स पर मिल रहा है बम्पर ऑफर, जल्द करे आवेदन










