दिल्ली के अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल, इतने घंटो तक स्वास्थ्य व्यवस्थ होगी प्रभावित
राजधानी दिल्ली में सरकार के ज्यादातर सभी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इसी के चलते

राजधानी दिल्ली में सरकार के ज्यादातर सभी अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. इसी के चलते वह अस्पताल के काम से अलग रहकर एडमिन ब्लॉक के सामने रह होकर प्रदर्शन करेंगे. यह हड़ताल दिल्ली नर्सेज फेडरेशन की और से बुलाई जा रही है.
इनकी विशेष मांगो में 17 साल से कॉन्ट्रैक्ट पर कार्य कर रहे नर्सेज को रेगुलर करने, वैकेंसी भरे जाने और 2017 जनवरी से ज्यादा क्वालिफिकेशन पे को रिलीज करने को कहा जा रहा है. इसके अलावा इसमें यह भी बोला गया है कि नर्सेस कैडर के सभी लंबित प्रमोशन अभी कराए, नए पॉट सृजित कर रिक्त पदों पर तुरंत भर्ती हो, 1 जनवरी 2016 से लंबित क्वालिफिकेशन पे को अभी रिलीज किया जाए और रिक्रूटमेंट रूलस को भी रिव्यू किया जाए.
बता दें कि, फेडरेशन ने 18 अक्टूबर को दिल्ली सचिवालय के सामने भी प्रदर्शन किया था. गौरतलब है कि दो साल पहले 2020 के आखिर में भी नर्सेज द्वारा एक बड़ी हड़ताल हुई थी। तब देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली स्थित AIIMS में 5000 नर्सें हड़ताल पर रही थी। हड़ताली नर्सों में महिला और पुरुष दोनों उपस्थित थे। इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहद चरमरा गई थी। उस वक्त कोरोना काल में नर्सों के हड़ताल ने परेशानी बेहद बढ़ा दी थी। मरीज काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे। हालांकि ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में अधिक प्रभाव नहीं पड़ा था।
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










