Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्री भी लेंगे आज शपथ, यह दो नाम भी शामिल

देश की राजधानी दिल्ली में की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ 6 नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेने

देश की राजधानी दिल्ली में की बीजेपी सरकार में आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के साथ 6 नेता दिल्ली कैबिनेट के मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। ताजा सुचना के मुताबिक, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा तथा पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बता दें कि प्रवेश वर्मा,  विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, मनजिंदर  सिरसा जैसे सभी बड़े नेता मुख्यमंत्री पद से वंचित रह गए। इनकी जगह रेखा गुप्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। चर्चा है कि प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की कुर्सी दी गयी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर इस बात को पोस्ट कर वर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने की बधाई दी थी, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को वहां से हटा लिया। इससे इनके नाम की चर्चा तेज हो गई है।

कुछ नेताओं ने कहा कि अभी उपमुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला नहीं हुआ है, पर इतना तय माना जा रहा है कि वह मंत्री ही बनेंगे। वहीं, तीसरी बार विधानसभा पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बन सकता है।

नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा, जनकपुरी के विधायक आशीष सूद, राजौरी गार्डन के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, बवाना के विधायक रविंद्र इंद्राज, करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा तथा विकासपुरी के विधायक डॉ. पंकज कुमार सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

नई सरकार में ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
प्रवेश वर्मा
आशीष सूद
मनजिंदर सिंह सिरसा
रविंद्र इंद्राज सिंह
कपिल मिश्रा
पंकज कुमार सिंह

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!