झगड़े के चलते शोर पर जताई आपत्ति, चाकू घोंपकर कर दी युवक की हत्या

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक घर में लड़ाई के चलते शोर और हंगामे करने पर आपत्ति को लेकर पड़ोसियों ने 30 साल के

देश की राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक घर में लड़ाई के चलते शोर और हंगामे करने पर आपत्ति को लेकर पड़ोसियों ने 30 साल के व्यक्ति की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह सुचना दी। इस हादसे में पीड़ित का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुई जब सारांश नाम का एक आरोपी मंगलवार को अपने घर के लोगो के साथ झगड़ा कर रहा था। वह गाजीपुर के बी ब्लॉक में इमारत पर रहते हैं। पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने कहा कि उसी इमारत की पहली मंजिल पर अपने घर के साथ रहने वाले विक्की सोनी ने झगड़े की वजह से होने वाली तेज आवाज पर आपत्ति की।

झगड़े में चाकू से किया गया हमला
उन्होंने कहा कि विक्की जब रात में अपने कमरे से बाहर गया तो सारांश ने उस पर वार किया। जिसके बाद विक्की और उसका छोटा भाई रिकी आरोपी सारांश के पिता प्रदीप को इस बात की सुचना देने के लिए घर गए। गुप्ता ने बताया, “सारांश, प्रदीप और विक्की के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सारांश ने चाकू से विक्की और रिकी पर वार किया।’’ उन्होंने कहा कि इस हादसे में दोनों भाइयों को काफी चोटें लगी और उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां विक्की की मृत्यु हो गई जबकि रिकी का इलाज हो रहा है।” अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद पुलिस को बुलाया गया और गाजीपुर थाने में मामला दर्ज किया ।बताया गया कि आरोपी सारांश और उसके पिता प्रदीप को गिरफ्तार किया है।

2 दिन पहले हुई घटना
बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में दो दिन पहले एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। इस चलते 23 साल के शख्स को पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि 30 जून को किसी झग़डे को लेकर बहस के चलते कुछ लोगों ने गुस्से में उस पर हमला कर दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। साथ ही बताया गया कि पुलिस ने शाहबाद डेरी के रहने वाले दीपक को पकड़ लिया है जबकि बाकि आरोपी अभी भाग गया हैं। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने कहा, “30 जून को रात करीब दस बजे उसके रिश्तेदारों ने रोहिणी के बीएसए अस्पताल में भर्ती किया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गुप्तांगों और शरीर के बाकि जगह पर चाकू के घाव थे।”

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!