ISBT पर दुकानों में तब्दील होंगी पुरानी बसें, पायलट प्रोजेक्ट की हुई शुरुआत

अब पुरानी बसें केवल यादों का हिस्सा नहीं रहेंगी, बल्कि वह कश्मीरी गेट ISBT पर चमचमाती दुकानों में बदल दी जाएगी। दिल्ली परिवहन अवसंरचना

अब पुरानी बसें केवल यादों का हिस्सा नहीं रहेंगी, बल्कि वह कश्मीरी गेट ISBT पर चमचमाती दुकानों में बदल दी जाएगी। दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने सभी पुरानी बसों को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए लाइसेंस देने का निर्णय लिया है।

साथ ही, सिविल लाइंस तथा शालीमार बाग में बस क्यू शेल्टरों का कायाकल्प करने की योजना भी शुरू की गई है। ये पहल न सिर्फ दिल्लीवासियों को नए व्यावसायिक मौका देगी, बल्कि यात्रियों के लिए बेहतर सहूलियत भी सुनिश्चित करेगी।

कश्मीरी गेट आईएसबीटी नए रंग-रूप में नजर आएगा। डीटीआईडीसी ने यहां पर अपनी खड़ी पुरानी बसों के अगले तथा पिछले हिस्से में दुकानों को व्यावसायिक उपयोग के लिए लाइसेंस देने का निर्णय लिया है। फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक बस के अगले हिस्से में दुकान ए और पिछले हिस्से में दुकान बी खोली जाएंगी।

दुकानों का आरक्षित मूल्य 1.5 लाख रुपये और बयाना 3.5 लाख रुपये रखा है। दोनों की लाइसेंस का समय 3 माह की होगी। डीटीआईडीसी के मुताबिक, यदि यह परियोजना सफल रही, तो दिल्ली के बाकि के आईएसबीटी पर भी ऐसी दुकानें खुलेंगी, जिससे पुरानी बसों का रचनात्मक प्रयोग बढ़ेगा।

पर्यावरण के लिए टिकाऊ तथा रोजगार के लिए बेहतर : पुरानी बसों को दुकानों में बदलने का यह विचार न सिर्फ पर्यावरण के लिए टिकाऊ है, बल्कि वहां के लोगों के लिए रोजगार तथा सुविधाओं का नया द्वार भी खोलेगा। यह पहल दिल्ली में स्टार्टअप और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देगी, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

सिविल लाइंस व शालीमार बाग में बस क्यू शेल्टर का होगा कायाकल्प
डीटीआईडीसी सिविल लाइंस और शालीमार बाग में बस क्यू शेल्टरों को और आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। 28.84 लाख रुपये की लागत से शुरू इस परियोजना को 30 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे यात्रियों को बारिश, धूप और भीड़ से राहत रहेगी । साथ ही, सार्वजनिक परिवहन का अनुभव और बेहतर होगा। ये दोनों परियोजनाएं दिल्ली के शहरी बुनियादी ढांचे को नया आयाम देंगी।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!