पेंशन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे वृद्ध नागरिकों को सरकारी दफ्तर के चक्कर, लॉन्च होगा ये ऐप

बुजुर्गों और दिव्यांगों लोगों को हमेशा अपनी पेंशन का इंतजार लगा रहता है, ताकि वह अपनी जरूरत की चीज़े पूरी कर सकें

दिल्ली में बहुत से दिव्यांग लोगों को पेंशन योजना और दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना के चलते सरकार द्वारा दिव्यांग नागरिकों और वृद्ध नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए महीने भर पेंशन दी जाती है। लेकिन अभी तक आपने देखा होगा की पेंशन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए सभी नागरिकों को सीधा सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था मगर अब पेंशन योजना से जुड़े लोगों को AAP सरकार इसी के साथ एक बड़ी सुविधा देने वाली है।

बता दें की जैसे पहले पेंशन धारकों को अपनी पेंशन की जानकारी लेने के लिए सरकारी दफ्तर जाना पड़ता था और उसके चक्कर काटने पडेट थे, ऐसा अब नहीं लगाने पड़ेंगे क्योकि दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग अब एक ऐसा मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाला है जिसके जरिए अब पेंशनर्स घर बैठे ही अपनी पेंशन से जुडी साडी जानकारी मिल जाएगी।

वही समाज कल्याण विभाग के चलते, बुजुर्गों और दिव्यांगों लोगों को हमेशा अपनी पेंशन का इंतजार लगा रहता है, ताकि वह अपनी जरूरत की चीज़े पूरी कर सकें और यही वजह है की वह अपनी पेंशन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए अक्सर सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी काटते रहते हैं। ऐसे में अब बुजुर्गों और दिव्यांगों की इस समस्या का समाधान दिल्ली सरकार का समाज कल्याण विभाग कर रहा है जहां उनके द्वारा पेंशन ऐप लॉन्च होने वाला है।

ऐसे में अब दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों को कही जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ही उनकी पेंशन की जानकारी देने के लिए समाज कल्याण विभाग जल्द ही पेंशन ऐप लॉन्च करेगा जहां अब पेंशनर्स को अपने स्मार्टफोन पर मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे ही पेंशन से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में पता चल जायेगा।इतना ही नहीं पेंशन किस दिन आएगी और कितना समय और आने में लगेगा वाली इसकी सारी जानकारी उनको मोबाइल ऐप पर मिल जाएगी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!