दिल्ली मेट्रो सुलभ शौचालय में मिला बुजुर्ग का शव, सिर पर लगी गंभीर चोट
देश की राजधानी दिल्ली के साउथ एक्स पार्ट 1 इलाके में शौच करने गए एक बुजुर्ग की मेट्रो सुलभ शौचालय में गिरकर मृत्यु हो गई। मृतक बुजुर्ग

देश की राजधानी दिल्ली के साउथ एक्स पार्ट 1 इलाके में शौच करने गए एक बुजुर्ग की मेट्रो सुलभ शौचालय में गिरकर मृत्यु हो गई। मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त मदनपुर खादर के जेजे कॉलोनी के फेज 3 के ठाकुर पीडी जायसवाल के रूप में हुई।
शौचालय के केयरटेकर ने इस बात की जानकरी पुलिस को दी कि बुजुर्ग करीब 3.30 पर शौचालय जाने के लिए आए थे। उन्होंने केयरटेकर को पांच रुपए दिए और शौच के लिए चले गए। शौचालय के अंदर जाते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची कैट्स एंबुलेंस के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया जा रहा है। मामले में दिल्ली मेट्रो पुलिस छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









