एक बोतल खरीदने पर दूसरी मिलेगी मुफ्त सुनते ही शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को शराब की दुकानों के बाहर लम्बी लाइन देखी गई। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली में कुछ शराब के विभिन ब्रांड की शराब पर छूट देने का एलान किया गया

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को शराब की दुकानों के बाहर लम्बी लाइन देखी गई। इसके अलावा शनिवार को दिल्ली में कुछ शराब के विभिन ब्रांड की शराब पर छूट देने का एलान किया गया।

आपको बता दें कि दिल्ली के जहांगीरपुरी, शाहदरा, मयूर विहार, अशोक नगर के साथ-साथ और कई अन्य इलाकों में शराब की दुकानों ने कुछ खास ब्रांडों पर 40% तक की छूट देने की घोषणा की थी।

शराब की दुकान पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकान के एक कर्मचारी ने कहा कि शराब की दुकानों को मार्च के अंत तक अपना स्टॉक खत्म करना होगा क्योंकि नए वित्तीय वर्ष में लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा।

आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शराब की दुकानों में लंबी कतारों के पीछे कुछ कारण है जैसे की शादी का मौसम, वीकेंड और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन करने जैसे भी कई अन्य कारण थे। शराब कारोबारियों का कहना है कि रेट में कटौती के कारण लोगों ने बड़ी मात्रा में खरीदारी की।

हरियाणा, यूपी से सटे इलाकों में ज्यादा दिखी भीड़

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती शहरों के करीब स्थित दुकानों में अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खुदरा विक्रेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा के कारण भीड़ अधिक थी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली की बस में अब करें लंदन तक सफर, कीजिए 18 देशों की सैर

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!