देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर द्वारका स्कूल के बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
देश के 75 साल पूरे होने पर द्वारका सेक्टर 6 इलाके में आरडब्लूए, एमडब्लूए के रेजिडेंट्स और स्कूल के बच्चों ने साथ मिल कर तिरंगा रैली निकली थी

देश में आज़ादी के 75 साल पूरे होने के बाद हर जगह आज़ादी का महोत्सव बनाया गया था। ये महोत्सव देश में लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया था और ताकि देश के हर क्षेत्र में लोग जागरूक हो। ऐसे में राजधानी के द्वारका सेक्टर 6 इलाके में स्कूल के बच्चो द्वारा रैली निकाली गयी है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि देश के 75 साल पूरे होने पर राजधानी दिल्ली में द्वारका सेक्टर 6 इलाके में आरडब्लूए, एमडब्लूए के रेजिडेंट्स और स्कूल के बच्चों ने साथ मिल कर तिरंगा रैली निकली थी। जिसमे बच्चों ने घूमने के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए थे। इतना ही नहीं इस रैली में द्वारका विद्या इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के अलावा यहां के रेजिडेंट्स ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
जहां सभी के हाथों में तिरंगा, जुबान पर देश के जयकारे के नारे और दिलों में देश प्रेम की भावना उमड़ रही थी। इस दृश्य को देख कर लोगों के दिलों में भी देशभक्ति की भावनाएं फिर से जाग उठी और लोग भी आजादी के इस अमृत महोत्सव में शामिल हो गए। साथ ही इस मौके पर पूर्व मेयर कमलजीत सहरावत ने बताया कि आजादी के इस अमृत महोत्सव पर लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मिल कर इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध










