मैट्रिमोनियल साइट पर महिला को शादी के सपने दिखा लगाया लाखों का चुना

पीड़िता दिल्ली के रमेश नगर इलाके में रहती है परिवार में मां, भाई व भाभी है और पीड़िता ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है और एक निजी...

मैट्रिमोनियल साइट पर महिला जिससे शादी के उद्देश्य से बात कर रही थी, वह व्यक्ति जालसाज निकला। दिल्ली में रहने वाली महिला फैशन डिजाइनर को इस बात की सुचना मुंबई पुलिस से मिली। मुंबई पुलिस कई पीड़ित महिलाओं की शिकायत की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची। तब तक जालसाज पीड़िता से कारोबार के सिलसिले में 20 लाख रुपये ठग चुका था।

अब पीड़िता ने भी पश्चिम जिला की साइबर सेल में जालसाज के खिलाफ ठगी की शिकायत की है। राजधानी दिल्ली और मुंबई पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे है। शुरूआती जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी अब तक कई पीड़ितों से 45 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पीड़िता दिल्ली के रमेश नगर इलाके में रहती है पीड़िता के परिवार में मां, भाई और भाभी है।

पीड़ित महिला ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है और एक निजी कंपनी में कार्य करती है। साइबर सेल को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया शादी के उद्देश्य से उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर एक रिजवान नाम के युवक के संपर्क में आई। वर्ष 2019 से उनके बीच बात होने लगी लेकिन दोनों के बीच कभी भी वीडियो कॉल पर बात नहीं हुई। लेकिन आरोपी ने पीड़िता को अपना फोटो भेजा था। मोबाइल पर पीड़िता की लगातार बात हो रही थी लेकिन फिर रिजवान ने बीच बीच में उससे 10-20 हजार रुपये उधार लिए

लेकिन फिर उसे लौटा भी दिया। फिर आरोपी ने कारोबार करने की बात कहकर उससे पैसे की मांग की। महिला ने एक बार एक लाख रुपये दिए। जिसे आरोपी ने ब्याज समेत लौटा दिए। इसी वर्ष मार्च महीने में आरोपी रिजवान ने एक बार फिर से पीड़िता से कारोबार के सिलसिले में 20 लाख रुपये लिए लेकिन 28 अगस्त को मुंबई के खंडेश्वर थाने से पीड़िता को कॉल आया।

पुलिसकर्मी ने पीड़िता को बताया कि रिजवान शेख जालसाज है और वह कई महिलाओं से ठगी कर चूका है। महिलाओं की शिकायत पर मामले की जांच के समय मुंबई पुलिस को पीड़िता के भी आरोपी के खाते में पैसे देने के बारे में पता चला। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी तक कई महिलाओं से लगभग 45 लाख ठग चुका है। पीड़ित महिला ने बताया कि जांच के समय पता चला कि आरोपी का पता और उसे दिया गया फोटो भी फर्जी है। उसके बाद पीड़ित महिला ने भी साइबर सेल में शिकायत देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

Anupama Musical Events

यह भी पढ़े: इटली से कीमती गिफ्ट भेजने का दिया झांसा, खबर जानकर उड़ जाएंगे होश

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!