दिल्ली

एक बार फिर राजधानी में चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने की 12 जगहों की पहचान

अब एक बार फिर दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इसके चलते सरकार ने 12 जगहों की पहचान कर ली है।

बीते दिनों दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया था। हालांकि कोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर को रोक दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर दिल्ली में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। बता दें इसके चलते सरकार ने 12 जगहों की पहचान कर ली है। वही प्रशासन ने इन इलाकों में नोटिस चिपका दिए है।

प्रशासन का कहना हैं कि लोग स्वयं ही अतिक्रमण को हटा दे। वरना प्रशासन सख्त कारवाई करेगी। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा हैं कि प्रशासन सबसे पहले जहांगीरपुरी और शाहीनबाग में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाएगी। बुलडोजर चलाने के प्रमुख इलाकों में शाहीनबाग, जैतपुर, मदनपुर खादर, नजफगढ़, पालम, सरिता विहार, ओखला, विष्णु गार्डन शामिल है।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदर्श गुप्ता ने 20 अप्रैल को दक्षिण और पूर्वी निगम को पत्र लिखा था। पत्र में गुप्ता ने रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों की तरफ से अवैध निर्माण को हटाने की बात की गई है। जिसके बाद दक्षिणी निगम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है।

Tax Partner
यह भी पढ़े: दिल्ली की तपती गर्मी ने तोड़े बिजली की डिमांड के सारे रिकॉर्ड, 5769 MW पहुंची खपत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button