15 मिनट तक पानी से भरे वाशिंग मशीन में पड़ा रहा डेढ़ साल का बच्चा, फिर ऐसे बची जान

बच्चे का उपचार करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्चे को लाया गया तो वह पूरी तरह बेहोश था, ठंडा पड़ चुका था और साथ ही सांस लेने में भी...

राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है आपको बता दे की एक डेढ़ वर्ष का बच्चा साबुन के पानी से भरे वाशिंग मशीन में गिर पड़ा और फिर करीब 15 मिनट तक वहां गिरा रहा। फिर इसके बाद बच्चा सात दिन तक कोमा व वेंटिलेटर में रहा, फिर इसके बाद 12 दिन वार्ड में रहने के बाद अब बच्चा सही सलामत अपने घर जा चुका है।

अब बच्चा बिलकुल ठीक है और अच्छे से चल भी पा रहा है। बच्चे का उपचार करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि जब बच्चे को लाया गया तो वह पूरी तरह बेहोश था, ठंडा पड़ चुका था और साथ ही सांस लेने में भी बहुत तकलीफ थी। यही नहीं बच्चे का शरीर भी नीला पड़ गया था, बच्चे की दिल की धड़कने भी काफी धीमी थीं और कोई बीपी या पल्स नहीं थी। मां के मुताबिक बच्चा पूरी तरह लोडिंग वाशिंग मशीन में साबुन वाले पानी में करीब 15 मिनट तक रहा और तब तक वाशिंग मशीन का ढक्कन खुला था।

बच्चे के गिरने से कुछ मिनट पूर्व ही मां रूम से बाहर गई थी और जब वह वापस लौटी तो बच्चा कहीं नहीं दिखा। बच्चा कुर्सी लगाकर वाशिंग मशीन पर चढ़ा था और शायद फिर वाशिंग मशीन में गिर गया। बच्चे का उपचार करने वाले डॉक्टर बताते हैं कि बच्चा शायद से 15 मिनट से कम वक्त तक मशीन में रहा होगा वरना बच्चा जिंदा नहीं बच पाता। इस मामले में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशी जोशी के अनुसार जब बच्चे को हॉस्पिटल लाया गया तो वह काफी बुरी हालत में था।

साबुन के पानी होने के कारण से बच्चे के कई अंग बिलकुल काम करना बंद कर चुके थे और बाकि के कई अंग बुरी तरह से काम कर रहे थे और साथ ही बच्चे को केमिकल निमोनिया भी हो गया था जिसमें फेफड़ों में काफी ज्यादा जलन होती है या फिर सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है। इस वजह से बच्चे को बैक्टीरियल नीमोनिया भी हो गया। इसके बाद बच्चे को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन भी हो गया था और फिर बच्चे के उपचार के लिए जरूरी एंटीबायोटिक और साथ ही फ्लूड सपोर्ट भी दिया गया जिससे बच्चे की हालत में धीरे-धीरे ठीक होने लगी। अब बच्चे का इलाज अभी चल रहा है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मम्मी-पापा ने नहीं दिलाया स्मार्टफोन तो नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!