दिल्ली के चिड़ियाघर में एक सींग वाले गैंडे ‘धर्मेंद्र’ की हुई मृत्यु , साथ में रहती थी मादा
असम से दिल्ली के चिड़ियाघर में लेकर आये एक सींग वाले नर गैंडे ‘धर्मेंद्र’ की अप्राकृतिक मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने वीरवार को

असम से दिल्ली के चिड़ियाघर में लेकर आये एक सींग वाले नर गैंडे ‘धर्मेंद्र’ की अप्राकृतिक मृत्यु हो गई है। अधिकारियों ने वीरवार को इस बारे में सुचना देते हुए बताया कि ‘धर्मेंद्र’ आज सुह अपने बाड़े में मरा हुआ पाया गया । बताया जा रहा है कि सितंबर 2024 में यहां लाया गया 11 साल का यह गैंडा अच्छी हालत में था और उसे स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या नहीं थी। रिपोर्ट्स के मितबिक, ‘धर्मेंद्र’ को प्रजनन की उम्मीद में चिड़ियाघर में ‘अंजुहा’ नाम की एक मादा गैंडे के साथ रखा हुआ था। बता दें कि बुधवार को ही एक सफेद मादा बाघिन की मौत की भी खबर प्राप्त हुई थी।
अपने बाड़े में मृत पाया गया धर्मेंद्र गैंडा’
दिल्ली चिड़ियाघर के डायरेक्टर संजीत कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र सुबह अपने बाड़े में मृत पाया गया। उन्होंने कहा कि गैंडे को उसी वक्त चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय लेकर गए, पर वहां जाने पर उसे मृत बताया गया। उन्होंने कहा, ‘करीब 11 वर्ष का नर गैंडा आज सुबह ही अपने बाड़े में मृत पाया गया। क्योंकि यह एक अप्राकृतिक मौत है और इसका पहले कोई बीमारी नहीं थी, इसलिए सभी संभावित कारन पर विचार किया जा रहा है और जांच जारी है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैंडे का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वजह का पता लग सकता है।
सफेद मादा बाघिन की भी हुई थी मौत
बता दें कि बुधवार को ही चिड़ियाघर के अधिकारियों ने 9 माह की सफेद मादा बाघिन की ‘ट्रॉमेटिक शॉक’ और ‘निमोनिया’ की वजह से मौत होने की जानकारी दी थी। चिड़ियाघर के डायरेक्टर संजीव कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि 9 महीने की शावक का सितंबर से अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, पर 4 दिन पहले ही उसने दम तोड़ दिया। कुमार ने कहा, ‘मादा शावक का इलाज किया जा रहा था, लेकिन ‘ट्रॉमेटिक शॉक’ और निमोनिया की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। उसके नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।’ (भाषा)









