आज से दिल्ली में 25 रुपये KG मिलेगा प्याज, जाने कैसे और कहां खरीदें
NCCF द्वारा सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बिक्री शुरू करने वाला है

हाल ही में चर्चित टमाटर के बाद अब प्याज की कीमतें लोगों को ‘रुला’ रहीं हैं जहां दिल्ली में बहुत सी जगह प्याज 40 रुपये प्रतिकिलो के पार अब बिक रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा टमाटर के बाद अब प्याज को भी सस्ती दर पर बेचने का निर्णय ले लिया है।
बता दें की NCCF (National Cooperative Consumer Federation of India) द्वारा सोमवार यानि आज से राष्ट्रीय राजधानी में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर ही सरकारी बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने वाला है। देखा जाए तो NCCF पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से इसी रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है और इसको देखते हुए और लोगों की चिंता कम करने के लिए अब उसे खुदरा बफर प्याज का काम सौंपा गया है।
इसी के चलते अब NCCF के प्रबंध निदेशक Annies Joseph Chandra द्वारा बताया गया कि शुरुआत में दिल्ली में जब बफर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू की जाएगी तो जिसके तहत एनसीसीएफ की मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के माध्यम से ही रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
साथ ही उन्होंने बताया की राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को ही लगभग 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी और इसके बाद धीरे-धीरे अधिक क्षेत्रों को पूरी तरह से कवर कर लिया जाएगा। बता दें की सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया गया है। साथ ही इस वर्ष बफर के लिए पूरे 2 लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी निर्णय उनके द्वारा लिया गया है। NCCF ने ONDC (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) प्लेटफॉर्म के भी माध्यम से उनको ऑनलाइन प्याज बेचने की भी योजना बनाई है, जिसके लिए वह काम करते नज़र आ रहे है।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










