आज से शुरू हुआ DDA के 5540 फ्लैटों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, ऐसे करे आवेदन

योजना के तहत शुक्रवार यानि आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है और DDA के 5540 फ्लैटों के लिए 10 जुलाई तक आप आवेदन कर सकते है

दिल्ली में अपना घर होना तकरीबन सभी का सपना होता है और ऐसे में अगर आप भी अपने लिए घर की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा कल यानि बुधवार को 5000 फ्लैटों के लिए स्कीम जारी की है।

बता दें कि इस स्कीम में घर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलने वाले है और इसके अलावा DDA ने कई प्रस्तावों को भी इस बार मंजूरी दे दी गयी है जिनमे सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के रेडेवेलोप्मेन्ट के लिए स्वामियों/आवंटियों को पैकेज की सुविधा देने का निर्णय भी शामिल हो गया हैं।

ऐसे में देखा जाए तो योजना के तहत शुक्रवार यानि आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है और DDA के 5540 फ्लैटों के लिए 10 जुलाई तक आप आवेदन कर सकते है। वही डीडीए द्वारा योजना में जसोला के 40 HIG, द्वारका और नरेला के 200-200 MIG, नरेला के 900 EWS, सिरसपुर, लोक नायक पुरम, रोहिणी और नरेला के 4400 LIG फ्लैट को इसमें शामिल किया है।

इतना ही नहीं DDA ने जसोला के HIG फ्लैटों की कीमत सीधा 2.08 से 2.18 करोड़, द्वारका के MIG फ्लैटों की कीमत 1.25 से 1.35 करोड़, नरेला के एमआईजी फ्लैटों की कीमत एक करोड़, नरेला और रोहिणी में LIG फ्लैटों की कीमत 15 लाख रुपये, सिरसपुर में LIG फ्लैटों की कीमत 17 लाख, नरेला के ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 10 से 13 लाख, लोक नायक पुरम में LIG फ्लैटों की कीमत 30 लाख तय की गयी है। हालाँकि, देखा जाए तो बुकिंग के लिए DDA की साइट http://www.dda.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा और इस साइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा और उस पर आप क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!