येलो लाइन पर इन दो स्टेशनों के बीच चलेगी एक ही लाइन, टाइमिंग करे नोट
देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल निगम ने कहा कि येलो लाइन पर समयपुर बादली स्टेशन तथा जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर अब

देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल निगम ने कहा कि येलो लाइन पर समयपुर बादली स्टेशन तथा जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच एक ही लाइन पर अब मेट्रो चलेगी। ऐसा केवल आने वाले 4 महीनों तक के लिए किया जाएगा।
डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो गुरूवार से रात 10 बजे से आखिरी मेट्रो तक चलेगी। जिसके बाद सुबह सात बजे तक एक ही लाइन पर दोनों मेट्रो चलेगी। ऐसा मजेंटा लाइन के चौथे चरण के काम चलते हुए की वजह से किया गया है। समयपुर बादली तथा जहांगीरपुरी स्टेशन के बीच रोहिणी सेक्टर-18,19 स्टेशन और हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन आएंगे।









