Padma Shri Award 2022: दिल्ली की इन पांच हस्तियां को मिलेगा पद्मश्री

दिल्ली की इन पांच हस्तियों को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा भारतीय श्रेष्ठ अवार्ड पद्मश्री से नवाजा जाएगा

दिल्ली की इन पांच हस्तियों को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के द्वारा भारतीय श्रेष्ठ अवार्ड पद्मश्री से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति के द्वारा कल इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गयी है।

इसमें दिल्ली के साहित्य और शिक्षा केटेगरी के लिए जामिया मिलिया इस्मालिया की वाइस चांसलर प्रो नज़मा अख्तर , जे के बजाज, तारा जौहर, दिलीप शाहनी, गुरुप्रसाद मोहपात्रा सम्मानित किये गए हैं।

प्रो. नज़मा अख्तर ने इस उपलब्धि पर कहा “मैं इस सम्मान को पाकर काफी खुश हूँ। मैं धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने मुझे पहचाना। खासतौर पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जो हमारी यूनिवर्सिटी के विजिटर भी है। उन्होंने मुझे जामिया की जिम्मेदारी दी।” आपको बता दें प्रो नज़मा अख्तर जामिया मिलिया इस्मालिया की पहली महिला वाइस चांसलर है।

जे के बजाज दिल्ली के जे के बजा भी पदमश्री से नवाज़े गए हैं। वह हिस्ट्री और पॉलिसी स्कॉलर हैं। भारत संस्कृति में उनकी विशेषज्ञता है। वह सेंटर फॉर पॉलिसी स्टडीज़ के डायरेक्टर है।

दिलीप शाहनी एजुकेशन और टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञ दिलीप शाहनी को भी पदमश्री से सम्मानित किया गया है। भारत की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के टेक्नोलॉजी प्लेटफार्म पर उनका काम काफी अहम माना जाता है।

तारा जौहर दिल्ली की लेखिका और शिक्षाविद तारा को भी पदमश्री से नवाजा गया है . संस्कृति में उनकी विशेषज्ञता है। उन्होंने जीवनभर दार्शनिक, योग गुरु अरबिंदो की शिक्षा और दर्शन का प्रचार किया है।

गुरुप्रसाद मोहपात्रा आईएएस अफसर मोहपात्रा को पदमश्री सम्मान मरणोपरांत मिला है। पिछले साल कोविड से उनका निधन हो गया था। माहमारी के दौरान उन्होंने लोगों की बहुत मदद की थी।

इन सभी के नामों की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी को आधिकारिक रूप से कर दी गयी है। मार्च अप्रैल में होने वाली सेरेमनी में इन सभी शख्सियतों को अवार्ड प्रदत्त किया जाएगा।

Insta loan services

ये भी पढ़ें: Dabri: RTV में अकेले यात्री से लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!