दर्दनाक: युवक को जिंदा जलाया, शरीर पर लिपटी तार, शव देख कांप उठे लोग
देश की राजधनी दिल्ली के समयपुर बादली थाना में एक स्थित मुनक नहर के पास एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला

देश की राजधनी दिल्ली के समयपुर बादली थाना में एक स्थित मुनक नहर के पास एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। जानकारी पर वहां गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। शव की पहचना नहीं हो पाई। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सुबह मिली थी सूचना
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार की सुबह 06:31 बजे किसी शख्स ने पुलिस को खेड़ा नहर पर एक शव होने की सुचना दी। सुचना देने वाले ने पुलिस को कहा कि बड़ा खेड़ा नहर वाले रोड पर एक शव जो की पूरा जला हुआ पड़ा है।
जानकारी प्राप्त होते ही वहां पर गई पुलिस। जहां पुलिस ने पाया कि एक एक अनजान युवक का शव जला हुआ है। उसे घटनास्थल पर एफएसएल और क्राइम टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से काफी साक्ष्य जुटाए हैं।
शरीर पर लिपटे थे कपड़े और तार
पुलिस जांच के चलते घटनास्थल से पेट्रोल जैसी गंध वाली एक प्लास्टिक की बोतल और एक माचिस प्राप्त हुई है। शव की जाँच करने पर पता लग कि शव पर तार और कुछ कपड़े लपेटे हुए थे। इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस यह पता करने में जुटी है कि आखिर यह शख्स यहां तक पहुंचा कैसे।









