6 महीने की मासूम को ट्रेन में छोड़ फरार माँ-बाप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
भारत में हर घरों में बेटी को घर की लक्ष्मी माना जाता है, पर कुछ ऐसे भी माँ-बाप हैं जिन्हें अपनी ही बेटी सिर पर बोझ लगती है. काफी बार हमे ऐसा

भारत में हर घरों में बेटी को घर की लक्ष्मी माना जाता है, पर कुछ ऐसे भी माँ-बाप हैं जिन्हें अपनी ही बेटी सिर पर बोझ लगती है. काफी बार हमे ऐसा सुनने में आता है कि पैदा होते ही बच्ची को लोग ऐसे ही लावारिस छोड़कर आ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से सामने आया है. बता दें, यहां पर ट्रेन के एक डिब्बे में एक लवारिस बच्ची को छोड़कर उसके माता-पिता वहां से भाग गए.
देश की राजधानी के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक 6 माह की बच्ची को उसके माँ-बाप लावारिस छोड़कर चले गए. मासूम बच्ची को क्या ही पता था कि उसका यह उसके माँ-बाप के साथ उसका यह अंतिम सफर रहा वाला है
दरअसल, दुर्ग से लेकर दिल्ली आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस संख्या 22868 है. जब दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आयी तो एक महिला को रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनने देने के बाद जब उसने आसपास देखा तो उसे कोई दिखाई नहीं दिया. जिसके बाद वो बच्ची के पास गई जो वहां अकेली थी. जिसके बाद उन्होंने इस बात की सुचना पुलिस तक पहुंचाई.
सुचना परस्पत होने पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पुलिस थाने के एसएचओ अजय शर्मा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर कुलदीप, कांस्टेबल प्रदीप और महिला कांस्टेबल मौसम वहां पर गए. जिसके बाद सुचना जुटाने के बाद बच्ची को लेडिस कांस्टेबल मौसम को दिया, जब बच्ची को पुलिस कर्मियों को दिया, तब वह काफी डरी-सहमी हुई थी, जिसके बाद लेडिज कांस्टेबल ने बच्ची को दूध पिलाया और उसका ध्यान रखा।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










