Delhi Schools: अभिभावक संघ की मांग जल्द खोले जाए स्कूल

साल 2020 से कोरोना की वजह से तकरीबन 600 दिन से बंद चल रहे स्कूलों के कारण बच्चों के फ्यूचर को लेकर स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने चिंता ज़ाहिर की है।

साल 2020 से कोरोना की वजह से तकरीबन 600 दिन से बंद चल रहे स्कूलों के कारण बच्चों के फ्यूचर को लेकर स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने चिंता ज़ाहिर की है।

अभिभावकों के अनुसार, कभी कोरोना महामारी की वजह से तो कभी पॉल्यूशन की वजह से स्कूलों को बंद रखना, हमारे देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होना है।

बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित केजरीवाल सरकार के शिक्षा विभाग ने पर्यावरण विभाग को स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में मांग है कि छठीं से लेकर बारवी कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को जल्द से जल्द खोला जाए। साथ ही प्राइमरी क्लासेज के बच्चों के लिए भी 20 तारीख के बाद से स्कूल खोले जाएं।

दिल्ली अभिभावक संघ के अध्यक्ष हरीश मेहरा का कहना है कि लंबे समय से स्कूल बंद है, ओर अगर ये आगे भी बंद रहे तो यह बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना होगा।

इसी के साथ दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष अपराजिता का कहना है कि सरकार को स्कूल खोल देने चाहिए। स्कूल खोलना मह्त्वपूण इसलिए है कि जो बच्चे प्रिविलेज्ड हैं, वह तो पढ़ाई कर पा रहे हैं लेकिन जो नहीं हैं, उन बच्चों तक केजरीवाल की दिल्ली सरकार शिक्षा पहुंचने में असफल रही है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि शिक्षा प्राप्त करना बच्चों का हक है। इसके लिए कोरोना महामारी को मध्य नज़र रखते हुए जो गाइडलाइन स्कूलों के लिए जारी की गई हैं, उनका सख्ती के साथ पालन हो ताकि बच्चों की सेहत के साथ भी कोई खिलवाड़ न हो। इसके बाद स्कूल खोले जाएंगे, क्योंकि बच्चे पिछले 2 वर्ष से स्कूल नहीं गए हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय से स्कूल बंद होने की वजह से ना तो कोई फिज़िकल एक्टिविटी हो रही है ओर ना ही किसी भी तरह की इंटरेक्शन।

Tax Partner

ये भी पढ़े: सुरंग के बाद दिल्ली विधानसभा में मिला ‘फांसी घर’, राम निवास गोयल ने की पुष्टि

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!