इन 41 बस डिपो में खुलने वाले है निजी वाहनों के लिए पार्किंग स्पॉट, इतना होगा शुल्क
इस सुविधा के चलते अब बसों में रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए और दूसरे परिवहन साधन का इंतजार नहीं करना होगा

दिल्ली में यात्रियों के लिए बहुत सी सुविधाएं लाई जा रही है जिसमे अब एक और अच्छी खबर सामने आयी है जहा बस यात्रियों के सफर में सहूलियतें बढ़ने वाली हैंं क्योकि लंबी दूरी की यात्रा हो या रोज का आना जाना हो दफ्तर-कॉलेज तो लोग अब बस डिपो तक निजी वाहनों से पहुंचकर वाहनों को पार्क कर सकेंगे। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए 41 बस डिपो में अब दोपहिया, तीन पहिया वाहन और कारों के लिए जल्द पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होने वाली है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि इस सुविधा के चलते अब बसों में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए और दूसरे परिवहन साधन का इंतजार नहीं करना होगा क्योकि DTC ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया किया है और साल के अंत तक इसे अमल करने के लिए उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे मे दिल्ली में अलग-अलग मार्गों पर रोजाना हजारों बसों में लाखों यात्री सफर करते नजर आते हैं। वही डिपो में पार्किंग की सुविधा शुरू होने से यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक पहुंचना इससे आसान हो जायेगा। साथ ही इसके लिए सभी डिपो की पार्किंग के लिए लाइसेंस जारी कर दिए है और यात्रियों के लिए पार्किंग शुल्क वसूलने या वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेवारी लाइसेंस धारकों की होगी।
खास बात यह है कि पार्किग की सुविधा सुबह नौ से शाम 7 बजे तक होगी। यात्रियों को प्रतिघंटा या अलग अलग अवधि के लिए अधिकतम 10 घंटे के लिए वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। इसके लिए शुल्क चुकाना होगा और मासिक शुल्क का भुगतान कर कम खर्च में भी वाहनों सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
वाहन शुल्क
- दोपहिया – 10 रुपये प्रतिघंटा, 10 घंटे के लिए 25 रुपये
- तिपहिया – दो घंटे तक 60 रुपये, 2-5 घंटे तक 90 रुपये, 5-10 घंटे के लिए 200 रुपये
- कार – दो घंटे के लिए 80 रुपये, 2-5 घंटे के लिए 120, 5-10 घंटे के लिए 200 रुपये
ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate










