एक हफ्ते तक बिहार और असम जाने वाले यात्रियों को रहेगी परेशानी
अगले एक सप्ताह तक सहरसा, मोतिहारी तथा असम जाने वाले सभी लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि

अगले एक सप्ताह तक सहरसा, मोतिहारी तथा असम जाने वाले सभी लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में राजघाट तथा नरोरा यार्ड में इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है जिससे इस रेलखंड पर ट्रेनों का आना जाना बाधित रहेगी।
काफी ट्रेनें निरस्त करने के साथ ही काफी के रस्ते में बदलाव हुए है। आनंद विहार टर्मिनल से निकलकर इस रूट से जाने वाली ट्रेनों के रस्ते में भी बदलाव हुए है।
कई ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना
सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल कामख्या-आनंद विहार टर्मिनल और बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार टर्मिनल 3अगस्त तक अपने निर्धारित रातसे से नहीं चलेगी। इनके मार्ग में बदलाव होने से ट्रेनों में देरी होने की आशंका है।
पिछले कुछ दिनों से बारिश और संरक्षा काम की वजह से लंबी दूरी विशेषकर पूर्व दिशा की काफी ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेनों के सुरक्षित व समय पर चलाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर संरक्षा कार्य किया जा रहा है।
इस कारण कुछ ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो रही है। इसके चलते यात्रियों को कम दिक्कत हो इसका ध्यान रखा गया है।









