कुछ ही घंटो में पहुंचेंगे यात्री दिल्ली से चंडीगढ़, शरू हो रहे ये तीन नए Highway

दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, के बीच यात्री नए हाईवे से होकर जा सकेंगे और ये सड़क नई दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर अंबाला तक बनेगी

दिल्ली से बहुत से दूसरे राज्यों के लिए नए हाईवे और एक्सप्रेसवे बनाये जा रहे है जिसके चलते लोगों को सुविधा मिल सके और अब एक और निर्माण किये जा रहा है जिससे दिल्ली से अंबाला और चंडीगढ़ पहुँचने में और आसानी होगी। जानिए पूरी खबर

बता दें कि हरियाणा में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत तीन नए नेशनल हाईवे बनाये जा रहे है जिसमे से केंद्र सरकार ने तीनों ही हाईवे को मंजूरी दे दी है। इसमें से पानीपत से चौटाला गांव, हिसार से रेवाड़ी और अंबाला से दिल्ली के बीच इन हाईवे का निर्माण होगा। साथ ही प्रदेश सरकार ने केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्रालय को तीनों हाईवे की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। ऐसे में अंबाला से दिल्ली के बीच यमुना किनारे नया हाईवे बनने पर यात्रियों को चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच की दूरी में महज दो से ढाई घंटे में तय हो जायेगा और यमुना किनारे बनने वाले हाईवे से जीटी रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा।

इन सबके चलते अब दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के बीच आवाजाही करने वाले यात्री नए हाईवे से होकर जा सकेंगे और ये सड़क नई दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर अंबाला तक बनेगी। देखा जाए तो ये अंबाला से चंडीगढ़ के बीच पहला नेशनल हाईवे है, जो सिक्स लेन है और इस पर नए फ्लाईओवर बनाने का काम भी चल रहा है, बता दें कि इसे पंचकूला से यमुनानगर तक बनाए गए एक्सप्रेस-वे के साथ भी जोड़ा जाएगा। वही पानीपत से चौटाला गांव तक नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनेगा जिससे बीकानेर से सीधे मेरठ तक की कनेक्टिविटी होगी।

अगले साल हो सकता है ये निर्माण

हालाँकि, दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री, हरियाणा ने बताया कि तीनों नए हाईवे मजूर कराने के लिए वह केंद्रीय सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले थे। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा और रिपोर्ट को स्वीकृति मिलने के बाद हाईवे निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किये जाएंगे। साथ ही NHAI के अधिकारियों से मिलकर जल्दी DPR बनाने का आग्रह करेंगे ताकि हाईवे निर्माण अगले साल से शुरू हो सके।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजूरी

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!