पानी की किल्लत से परेशान हुए दिल्ली के लोग, DJB द्वारा स्थिति सामान्य का दावा

गर्मी में पानी की किल्लत से दिल्ली के लोग परेशान नज़र आ रहे है जहां बहुत से क्षेत्रों में पानी अभी भी नहीं पहुंच रहा है

गर्मी में पानी की किल्लत से दिल्ली के लोग परेशान नज़र आ रहे है जहां बहुत से क्षेत्रों में पानी अभी भी नहीं पहुंच रहा है । इसी के चलते बहुत से लोग इससे परेशान नज़र आ रहे है और सरकार से शिकायत कर रहे है।

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार द्वारा पानी कि किल्लत के लिए Summer Action Plan बनाया गया है। साथ ही DJB ( Delhi Jal Board ) द्वारा भी स्थिति सामान्य होना का दावा किया गया है। लेकिन बहुत से क्षेत्र है जहां अभी पानी नहीं पहुंच पा रहा है और कुछ क्षेत्रों में थोड़ा बहुत आ रहा है तो वह पानी बहुत गंदा है।

रिपोर्ट्स अनुसार बहुत से लोगों ने पानी कि किल्ल्त के चलते अपनी शिकायत रखी जहां साध नगर में रहने वाली विमला के अनुसार वह पानी के लिए सुबह 4 बजे का अलार्म लगाकर सोती हैं। अब तक इसी समय दस मिनट के लिए पानी आता था। जिसमें वह एक से दो बाल्टी पानी भर लेती थीं और काम चल जाता था। लेकिन पिछले दो तीन दिनों से यह भी आना बंद हो गया है और वह लगातार उठती हैं, नल चेक करती हैं और फिर मन मार कर रह जाती हैं। इसी तरह की शिकायतें राजधानी के कई हिस्सों से मिल रही हैं।

ऐसे ही विष्णु गार्डन के लोगों ने भी पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि पानी खरीदना पड़ रहा है। पांडव नगर और गणेश नगर के लोगों ने भी कहा कि पानी की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तिलक नगर, चांद नगर के लोगों ने जल बोर्ड से सवाल किया कि अगर सप्लाई ठीक हो गई है तो वो बताएं की पानी आ कहां रहा है।

पानी का उत्पादन अब सामान्य, सप्लाई में लगेगा कुछ वक्त

DJB का मानना है कि पानी के चलते बहुत सी दिक्कतें अब कम हो रही है क्योकि पानी को अभी यूजीआर ( Underground Reservoir ) में भेजा जा रहा है। जहां से पानी एरिया में सप्लाई होगा और यह होने के लिए कुछ समय लगता है। यह इसलिए होता है क्योकि जब तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं भर जाता पानी की सप्लाई सामान्य नहीं हो पाती है। यही वजह है कि कही पानी कि सप्लाई सामान्य हो गयी है और कुछ बचे हुए क्षेत्र में वो भी पूरी हो जाएगी।

Madhavgarh Farms
यह भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रही है 100 Km लंबी सुरंग, ट्रैफिक से मिलेगा छुटकारा

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!