भलस्वा के दुर्गा चौक के लोगों को इलाज कि जगह मिल रही बीमारियां

भलस्वा डेरी के दुर्गा चौक इलाके के रहनें वाले लोगो को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां की सड़कों की बात करें तो उनकी हालत बहुत ही ज़्यादा खस्ता हैं।

भलस्वा डेरी के दुर्गा चौक इलाके के रहनें वाले लोगो को ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां की सड़कों की बात करें तो उनकी हालत बहुत ही ज़्यादा खस्ता हैं। अगर आप उस इलाके में जाएं तो वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़ेगा।

हमारी जानकारी के मुताबिक दुर्गा चौक की मैन सड़क पर बहुत सारी दुकानें हैं, और सड़क खराब होने के कारण वहां के दुकानदारों का भारी मात्रा में नुकसान हो रहा हैं। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण उनकी दुकान पर कोई ग्राहक नहीं आता।

वहां अगर हम आगे चलकर जातें है तो एक सरकारी डिस्पेंसरी भी दिखाई पड़ती हैं। डिस्पेंसरी के आगे का नजारा बिलकुल ही चौका देने वाला नज़र आएगा। उसके ठीक सामने कूड़ा घर है। कूड़े घर में गाये और सूअर जैसे जानवर कूड़ा खाते पाए जाएंगे।

bhalswa dairy Durga chowk

वहां पर आने जाने वालें मरीज़ों को अक्सर डर रहता है कि कहीं वह वहा से और बीमार होकर ना निकले।वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों और डॉक्टरों के मुताबिक उन्होंने कई शिकायतें दर्ज़ करवाई है परंतु उनका किसी पर भी कुछ असर नहीं हुआ। मार्किट के लोग भी कई शिकायत कर चुके है परंतु उनकी शिकायतों का भी कुछ फरक नहीं पड़ा।

Tax Partner

बहराल वहां पर रहने वालें लोगो ने कई बार अपने खर्चो पर खराब सड़क पर मलबा डलवा चुके है। परंतु बारिश की वजह से वो मलबा भी बिखर जाता है। सरकार से उनकी यही गुहार है कि जो हाल उनके इलाके का पिछले 6 महीने से है वो जल्द से जल्द ठीक हो।

ये भी पढ़े: तालाब में तब्दील हुआ दिल्ली का जैन नगर, मुसीबत में यहां के लोग

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!