फ्लाइट में अब ‘कृपाण’ ले जा सकेंगे सिख समुदाय के लोग, रोक लगाने की मांग खारिज
भारत मे देखा जाता है कि लोग हवाई यात्रा के लिए अपना सामान अपने साथ लेजाते है, ऐसे में सिख लोग कृपाण अपने साथ लेकर जाते है और सफर करते है

अक्सर भारत मे देखा जाता है कि लोग हवाई यात्रा के लिए अपना सामान अपने साथ लेजाते है। ऐसे में ये भी देखा जाता है कि सिख लोग कृपाण अपने साथ लेकर जाते है और सफर करते है। लेकिन इसे जाने की अनुमति के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है जहां दिल्ली में उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को इसका फैसला लिया है। यह याचिका हर्ष विभोर सिंघल द्वारा दायर की गयी है और मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा व न्यायमूर्ति सुब्रामण्यम प्रसाद की पीठ ने सभी पक्षों के तर्क सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख दिया है।
बता दें कि याचिकाकर्ता वकील ने केंद्र द्वारा 4 मार्च 2022 की अधिसूचना को चुनौती दी थी और इसमें कहा गया है कि सिख यात्रियों को भारत में तकरीबन सभी घरेलू मार्गों पर संचालित होने वाली कोई भी नागरिक उड़ान में सिख लोग 6 इंच से अधिक ब्लेड की लंबाई और वही दूसरी तरफ 9 इंच से अधिक की कुल लंबाई वाली कृपाण ले जाने के लिए असाधारण नियामक मंजूरी दी गयी है।
सात ही पीठ ने इसके बारे में कहा कि यह भारत सरकार की नीति है और हम ज्यादातर इस तरह के नीतिगत निर्णय में कैसे हस्तक्षेप कर सकते हैं? वही पीठ ने याची से कहा कि आपका दिमाग सरकार का दिमाग नहीं हो सकता है। इसलिए जब सरकार द्वारा दिमाग लगाया है और एक नीति लेकर आई है तो हमें तब तक हस्तक्षेप नहीं करना चाहेंगे।
हालाँकि, अभी अदालत ने सांसद सिमरनजीत सिंह मान सहित कुछ पक्षों द्वारा याचिकाओं पर विचार करने से भी इनकार हो गया है जिसमें मामले में पक्षकार बनाने की मांग की गई थी और इसकी वजह उनके आवेदन रिकॉर्ड में नहीं दिए थे। दूसरी तरफ याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि वह संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत किसी धर्म को मानने और उसका पालन करने के अधिकार पर प्रश्न नहीं कर रहे है बल्कि वह केवल इस मुद्दे की जांच के लिए हितधारकों की एक समिति का गठन चाहते है।










