राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों का इंतजार आज के दिन यानी की शनिवार को खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई है। लेकिन यह राहत कुछ ही देर के लिए हो सकती है और इसके अगले दिन मौसम साफ रहने के साथ-साथ धूप भी खिली रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 37.7 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से लेकर 85 फीसदी रहा। और दिल्ली नजफगढ़ में पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
इसी तरह राजधानी दिल्ली के अन्य बाहरी इलाकों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और इसके अगले दिन मौसम साफ रहने के साथ ही तेज धूप भी निकल सकती है।
यह भी पढ़े: मुंडका इलाके में सीवर की सफाई करने के दौरान दो लोगों की मौत