सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! दो रुपये घटाए चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दाम
राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी जो कि अभी फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है।

हाल ही में खबर सामने आई है जहां लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार द्वारा लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में अब सीधा 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। ऐसे में घटे हुए दाम देशभर में शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ही ट्वीट करते हुए लिखा कि पेट्रोल और डीज़ल के दाम अब सीधा 2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के ही अपने परिवार का पूरा हित और सुविधा सदैव उनका हमेशा से ही लक्ष्य रहा है।
बता दें कि नई दरें आज सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी जिसमे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी जो कि अभी फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर हो रखा है। ऐसे ही डीजल कि बात करे तो आपको ये 87.62 रुपये में मिलेगा, जो कि अभी आपको 89.62 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










