दिल्ली में Petrol, Diesel और CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी, जाने नई कीमतें

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन शनिवार यानी 2 अक्टूबर को बढ़ोतरी हुई है. महीने की शुरुआत में ही तेल कंपनियों (OIL MARKETING COMPANIES) ने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए है

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन शनिवार यानी 2 अक्टूबर को बढ़ोतरी हुई है. महीने की शुरुआत में ही तेल कंपनियों (OIL MARKETING COMPANIES) ने पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए है और पेट्रोल 22 से 30 पैसे महंगा हो गया है, वहीं डीजल की बात करे तो इसके रेट में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.14 रुपये से बढ़ाकर 102.39 कर दी गई, जबकि डीजल 90.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 90.77 कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट ट्रेडिंग के साथ 78.64 डॉलर प्रति बैरल के साथ तीन साल से उच्च स्तर पर हैं। 

आपको बता दे पेट्रोल और डीजल के साथ साथ सीएनजी पर भी काफी प्रभाव पड़ा है भारत सरकार द्वारा घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में 62 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सीएनजी की कीमत में 2.28 रुपये प्रति किलोग्राम और घरों की पाइप वाली रसोई गैस की कीमत में 2.10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: पंजाबी बाग में तीन चोरो ने मंदिर की पेटी पर किया हाथ साफ

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!