दिल्ली के फतेहपुर में मकान का पिलर टूटा, मचा हड़कंप
देश की राजधानी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मचा जब पीसीआर पर कॉल मिली कि ''मकान का पिलर टूट गया

देश की राजधानी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में रविवार की रात उस वक्त हड़कंप मचा जब पीसीआर पर कॉल मिली कि ”मकान का पिलर टूट गया है और बिल्डिंग जल्द ही गिरने वाली है।”
पुलिस वहां मौके पर गयी और देखा की इमारत का एक पिलर टूटा था। पुलिस ने जल्दबाज़ी में बिल्डिंग को खाली किया और बिल्डिंग की छड़ें लगाई गईं।
ग्राउंड फ्लोर पर बनाई हुई है पार्किंग
पुलिस ने कहा कि फतहपुरबेरी के ग्रीन पार्क में देर रात एक मकान का पिलर टूटने की जानकारी मिली थी। मकान 10-15 वर्ष चार मंजिला पुराना बना हुआ है, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग भी है।
मकान का एक पिलर टूटा था, जबकि बाकि पिलर पर दरार थी। सार्वजनिक सुरक्षा के लिए, इमारत में रहने वाले लोगो को खाली करने का आदेश दिया गया और इमारत को सहारा देने और निचे गिरने से बचाने के लिए लोहे की छड़ें भी लगाई गईं।









