Pink Saheli Smart Card: अब डेबिट कार्ड की तरह भी करेगा काम

दिल्ली का Pink Saheli Smart Card अब केवल फ्री बस यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा। यह डेबिट कार्ड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार की Pink Saheli Smart Card योजना महिलाओं के लिए एक बड़ी सुविधा बनती जा रही है। आपकों जानकर खुशी होगी कि अब यह कार्ड सिर्फ DTC और Cluster बसों में मुफ्त यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि National Common Mobility Card (NCMC) तकनीक पर आधारित होने के कारण इसे डेबिट कार्ड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस कार्ड के जरिए महिलाएं सार्वजनिक परिवहन के साथ-साथ डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगी। सरकार का मकसद महिलाओं के लिए यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है।

क्या है Pink Saheli Smart Card?

Pink Saheli Smart Card ये दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया एक NCMC आधारित स्मार्ट कार्ड है। इसे खास तौर पर दिल्ली की पात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर नागरिकों के लिए तैयार किया गया है।

यह कार्ड मुख्य रूप से DTC और Cluster बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देता है। इसके अलावा इसमें प्रीपेड वॉलेट की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह कई जगहों पर डिजिटल भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

डेबिट कार्ड की तरह कैसे करेगा काम?

जानकारी के अनुसार Pink Saheli Smart Card में प्रीपेड भुगतान की सुविधा दी गई है। यदि कार्ड के वॉलेट में राशि लोड की जाती है, तो इसका उपयोग निम्न कामों के लिए किया जा सकता है—

  • डिजिटल भुगतान
  • NCMC स्वीकार करने वाले मर्चेंट पॉइंट्स पर भुगतान
  • दिल्ली मेट्रो में बैलेंस रिचार्ज के बाद यात्रा
  • अन्य NCMC समर्थित परिवहन सेवाओं में उपयोग

हालांकि, मुफ्त बस यात्रा की सुविधा केवल पात्र महिलाओं और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों को ही मिलेगी।

किन लोगों को मिलेगा कार्ड?

Pink Saheli Smart Card के लिए आवेदन करने वाले लोगों को इन शर्तों को पूरा करना होगा—

  • दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • महिला या ट्रांसजेंडर होना चाहिए।
  • न्यूनतम आयु 5 वर्ष हो।
  • वैध पहचान पत्र और दिल्ली का पता उपलब्ध होना चाहिए।

Pink Saheli Smart Card कैसे बनवाएं?

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, Pink Saheli Smart Card बनवाने के लिए अधिकृत बैंक के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। जरूरत पड़ने पर बैंक पैन कार्ड भी मांग सकता है। इसके बाद वीडियो KYC की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी दस्तावेज़ों का सत्यापन होने के बाद स्मार्ट कार्ड तैयार कर आवेदक के पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा।

Pink Saheli Smart Card का इस्तेमाल कैसे होगा?

फुल KYC वाला Pink Saheli Smart Card धारक महिलाओं और पात्र ट्रांसजेंडर नागरिकों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा। वहीं, यदि इस कार्ड का उपयोग दिल्ली मेट्रो, नमो भारत ट्रेन या अन्य जगहों पर डिजिटल भुगतान के लिए करना है, तो पहले इसमें राशि (रिचार्ज) जोड़नी होगी। इसके बाद कार्ड का इस्तेमाल NCMC समर्थित सेवाओं और भुगतान के लिए किया जा सकेगा।

कार्ड के प्रमुख फायदे
  • DTC और Cluster बसों में मुफ्त यात्रा।
  • पेपर टिकट की आवश्यकता समाप्त।
  • QR और डिजिटल पहचान के साथ सुरक्षित यात्रा।
  • NCMC आधारित स्मार्ट कार्ड।
  • प्रीपेड वॉलेट सुविधा।
  • दिल्ली मेट्रो में बैलेंस रिचार्ज के बाद उपयोग।
  • डिजिटल भुगतान की सुविधा।

1 अगस्त से लागू होगा नया नियम

दिल्ली सरकार ने साफ किया है कि 1 अगस्त 2026 से DTC और Cluster बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पुराने Pink Ticket की जगह केवल Pink Saheli Smart Card मान्य होगा। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें सामान्य किराया देकर टिकट लेना होगा।

सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से—

  • फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी।
  • यात्रा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।
  • सब्सिडी वितरण अधिक पारदर्शी होगा।
  • महिलाओं को आधुनिक और आसान यात्रा अनुभव मिलेगा।
Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!