म्यूनिख से बैंकॉक जा रहे विमान की दिल्ली डायवर्ट, कारण जान रह जाएंगे हैरान
म्यूनिख से बैंकॉक जा रही लुफ्थांसा की उड़ान को यात्री के अनियंत्रित व्यवहार की वजह से बुधवार को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने

म्यूनिख से बैंकॉक जा रही लुफ्थांसा की उड़ान को यात्री के अनियंत्रित व्यवहार की वजह से बुधवार को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने बताया, ‘फ्लाइट में एक कपल में झगड़ा हो गया। जिस वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट को वापिस उतारा।’
दिल्ली हवाईअड्डे में विमानन सुरक्षा ने ANI को बताया, ‘पति-पत्नी के बीच हुई इस लड़ाई की वजह अभी तक पता नहीं पता है,पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई की वजह फ्लाइट को डायवर्ट किया।’
A Lufthansa flight (LH772) from Munich to Bangkok has been diverted to Delhi due to an unruly passenger on board. Security personnel have reached and waiting for flight gates to be opened: Delhi airport sources
— ANI (@ANI) November 29, 2023
उड़ान ने शुरू में पाकिस्तान के पास के हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति ली, पर अज्ञात वजह से, वह अनुरोध पूरा नहीं किया। नतीजतन, फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा, जहां पर अनियंत्रित पुरुष यात्री को निचे उतारा और हवाई अड्डे की सुरक्षा को दिया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









