मकर संक्रांति पर PM Modi का बड़ा फैसला, ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होगा PMO

मकर संक्रांति के अवसर पर PM Modi प्रधानमंत्री कार्यालय को लेकर एक अहम बदलाव करने जा रहे हैं। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत

मकर संक्रांति पर PM Modi का बड़ा फैसला, ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होगा PMO

मकर संक्रांति के अवसर पर PM Modi प्रधानमंत्री कार्यालय को लेकर एक अहम बदलाव करने जा रहे हैं। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत अब प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ (PMO)साउथ ब्लॉक से हटकर नए बने ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में काम करेगा। आज़ादी के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक के बाहर से संचालित किया जाएगा। इस फैसले को देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

PM Modi के मार्गदर्शन में तैयार किया गया सेवा तीर्थ परिसर आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी बेहतर और व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होंगे। माना जा रहा है कि इससे सरकारी कामकाज, बैठकों और फैसले लेने की प्रक्रिया और अधिक सुचारू हो सकेगी। PM Modi पहले भी कई मौकों पर प्रशासनिक ढांचे को मजबूत और प्रभावी बनाने की बात कर चुके हैं।

सेंट्रल विस्टा परियोजना का उद्देश्य केवल नई इमारतों का निर्माण नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। पीएमओ के शिफ्ट होने के बाद साउथ ब्लॉक और नॉर्थ ब्लॉक को संग्रहालय के रूप में विकसित करने की योजना है, ताकि आम लोग देश के शासन और प्रशासन के इतिहास से रूबरू हो सकें।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन PM Modi नए कार्यालय से कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। इस बदलाव को PM Modi के सुशासन और आधुनिक प्रशासन के विज़न से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

ये भी पढ़ें: PM मोदी का गुजरात दौरा: 11 जनवरी को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में लेंगे भाग 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!