Delhi: यमुना में दिखा ज़हरीला झाग! फिर भी स्नान करने को मजबूर छठ व्रतधारी

Delhi: आज से छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है। दिवाली के 6 दिन बाद कार्तिक मास की छठी तिथि को छठ का त्योहार मनाया जाता है

आज से छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है। दिवाली के 6 दिन बाद कार्तिक मास की छठी तिथि को छठ का त्योहार मनाया जाता है। 4 दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा होती है।

आपको बता दें कि दिल्ली में भी छठ का पर्व मनाया जा रहा है, लेकिन राजधानी के छठ घाटों से जो दृश्य सामने आ रहे हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक,राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में ज़हरीला झाग इकट्ठा हो गया है और लोगों ने इसी ज़हरीले झाग के बीच स्नान भी किया है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते DDMA (दिल्ली डिजास्टर मेनेजमेंट अथॉरिटी) ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा मनाने की इजाज़त नहीं दी है।

खबर के मुताबिक, दिल्ली के पड़ोसी राज्यों द्वारा पराली जलाने और दीपावली के बाद हुई आतिशबाज़ी की वजह से देश की राजधानी की हवा ज़ेहरीली हो गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि यमुना नदी में अमोनिया का लेवल बढ़ने की वजह से यहां झाग बन गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से पानी के सप्प्लाई में भी दिक्कत आ रही है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: Delhi News Hindi: दिल्ली में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!