मायापुरी थाने में पूछताछ के लिए युवक को लाई पुलिस, अस्पताल में मौत

देश की राजधानी दिल्ली में मायापुरी थाना इलाके में कथित रूप से एक युवक ने अपने माता-पिता तथा चाचा पर चाकू से वार कर दिया था

देश की राजधानी दिल्ली में मायापुरी थाना इलाके में कथित रूप से एक युवक ने अपने माता-पिता तथा चाचा पर चाकू से वार कर दिया था। पुलिस पूछताछ के लिए उसे मायापुरी थाने में लेकर आई। इस दौरान उसने दीवार कूदकर भागने की कोशिश की तो वह दीवार से गिर गया।

घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की पहचान मायापुरी के अंशुमन तनेजा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मानसिक रूप से बीमार था अंशुमन

सूत्रों के मुताबिक, अंशमन मानसिक रूप से बीमार था और वह चोरी के मामलों में मौजूद रहा है। उसके घर वाले भी इस मामलों में शामिल रहे हैं। वह अपनी बीमारी के कारन से काफी बार हरकत भी करता था। मंगलवार को उसने अपनी मां-पिता और चाचा पर चाकू से वार कर उन्हें घायल किया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

अंशुमन पर चाकू से हमला करने का आरोप

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को मायापुरी थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि पति, पत्नी और पति के भाई को चाकू मार दिया गया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ितों ने कहा कि उनके बेटे अंशुमान तनेजा ने उन पर चाकुओं से वार किया है। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके बेटे अंशुमन तनेजा को पूछताछ के लिए थाने में लाया गया।

इस के चलते अंशुमन ने पुलिस कर्मचारियों को धक्का मार दिया तथा दीवार कूदने का प्रयास किया करने लगा और वह गिर गया। इससे उसके सिर में काफी चोट लगी। उन्हें उसी वक्त नजदीक के अस्पताल में लेकर गए, जहां उनके इलाज के चलते वीरवार को उनकी मृत्यु हो गई।मामले में जांच की जा रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!