चोरी की जांच करने गए पुलिस कांस्टेबल, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में चोरी के मामले में जांच के लिए गए कांस्टेबल की बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से

देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में चोरी के मामले में जांच के लिए गए कांस्टेबल की बिजली की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। कांस्टेबल की शिनाख्त हेमंत यादव से हुई है।
बता दें, वह द्वारका की एंटी बर्गलरी सेल में तैनात थे। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया।
13 जुलाई को हो गई थी चोरी
अजय ने कहा कि उनके भाई हेमंत यादव द्वारका जिले की एंटी बर्गलरी सेल में थे। 13 जुलाई को नजफगढ़ में चोरी के मामले में जांच के लिए हेमंत और भी पुलिस कर्मियों के साथ छत पर गए।
सात दिन बाद गई जान
जिसके चलते वह छत के ऊपर से निकल रही हाईवाल्टेज तारों की चपेट में आ गए। और करंट लगने से हेमंत बुरी तरह झुलसे और उन्हें दिल्ली एम्स में ले जाया गया, जहां 7 दिन बाद उनकी मौत हो गई।









