दिल्ली में क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस की सख्ती

देश की राजधानी में नाईट क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने बढ़ाई सख्ती , रात को जगह- जगह होगी दिल्ली पुलिस तैनात

हाल ही के कुछ दिनों में दिल्ली के अलग -अलग इलाकों में लगातार हो रही सनसनीखेज़ घटनाओं और  वारदातों को काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है । इन सब मामलों को काबू करने के लिए पुलिस भी लगातार प्रयास कर रही है। 

कहीं एनकाउंटर में बदमाशों को पकड़ा जा रहा है, तो कहीं छापेमारी की जा रही है। बीती रात नए पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव जनरल नाईट गश्त पर निकले थे। इस दौरान रात में हर तरफ पुलिस ही पुलिस  नजर आ रही थी।

Tax Partner

नई दिल्ली ज़िला में भी कई जगह पुलिस की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी के साथ कहीं पुलिस के अफसर नाईट पेट्रोलिंग पर तैनात जवानों को ब्रीफ कर रहे थे, तो कहीं ग्रुप में पुलिस की टीम इलाकों में पेट्रोलिंग कर रही थी। नई दिल्ली ज़िला डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि क्राइम कंट्रोल करने के लिए और बदमाशों की धरपकड़ के लिए यह एक्सरसाइज दिन के साथ-साथ रात में भी की जाती है। जिससे बदमाशों में डर पैदा हो और लोग पुलिस को देखकर सुरक्षित महसूस करें।

ये भी पढ़े: क्राइम पैट्रॉल देख के रचा गया खौफनाक किस्सा।

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!