दिल्ली में प्रदूषण का कहर! क्या कल बंद रहेंगे दिल्ली एनसीआर के स्कूल
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर अभी भी जारी है। दिल्ली में AQI 400 के पार चला गया है। यहां एक्यीआई लेवल सांसो

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर अभी भी जारी है। दिल्ली में AQI 400 के पार चला गया है। यहां एक्यीआई लेवल सांसो पर संकट मंडरा रहा है। बुजुर्गों तथा बच्चों के लिए यह चुनौतीपूर्ण स्तिथि हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो राजधानी के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में एक्यूआई 350 के पार पहुंच चुका है, जिससे घरवालों के स्वास्थ्य की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच छात्र तथा अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या कल यानी 4 नवंबर को दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद होंगे। यहां आप जान सकते हैं।
क्या कल बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
बता दें की हाल ही में बढ़ते हुए प्रदूषण और खतरनाक वायु गुणवत्ता के चलते स्कूल की असेंबली को बंद कर दिया था। हालांकि स्कूल से छुट्टी को लेकर अभी किसी तरह का कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी नहीं हुआ। इससे जुड़े कोई भी अधिसूचना जारी हुई आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा।









