दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को एकजुट करने की तैयारी हुई शुरू, स्टेशन का होगा कायाकल्प

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार राजधानी की परिवहन व्यवस्था को बेहतर तथा समन्वित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाने जा रही है. इसके

देश की राजधानी दिल्ली में सरकार राजधानी की परिवहन व्यवस्था को बेहतर तथा समन्वित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाने जा रही है. इसके तहत अब बस, मेट्रो, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों को एकसाथ जोड़ने के लिए एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण का गठन किया जाएगा. इसका उद्देश्य में लोगों की यात्रा को आसान तथा सुविधाजनक बनाना है.

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार करने की मंजूरी दे दी है. जून के अंत तक यह प्रस्ताव दिल्ली सरकार की कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा. UMTA के तहत दिल्ली में चलने वाली सभी परिवहन एजेंसियों जैसे दिल्ली मेट्रो, डीटीसी, डीआईएमटीएस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, एनएचएआई और बाकि विभागों को एकसाथ लाया जाएगा, ताकि यातायात और सुविधाएं बेहतर बनाई जा सकें. इसके साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन के प्रयोग को बढ़ावा देने की योजना है, जिससे वायु प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकेगी.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए पुनर्विकास परियोजना शुरू की जा रही है. पहले चरण में पहाड़गंज साइड पर मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) बनाया जाएगा. इससे यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. हालांकि इस परियोजना में पेड़ों की बाधा आ रही थी. इसे दूर करने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डीपीटीए एक्ट के तहत विशेष छूट दी है. अब 887 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी. यह विकास काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जिससे यात्री सुविधाएं और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सकेगी.

हॉट एयर बैलून से शहर की सैर
दिल्ली वालों को अब आसमान से अपने शहर को देखने का अवसर भी मिलेगा. डीडीए (DDA) ने रस्सी से बंधे हॉट एयर बैलून की सवारी के लिए योजना बनाई है. जिसके लिए कंपनियों से ई-प्रस्ताव मांगे गए हैं. 27 जून को सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इच्छुक कंपनियों के लिए एक बैठक रखी गई है. टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख 7 जुलाई और तकनीकी बोली 8 जुलाई को खुलेगी. सिर्फ अनुभवी कंपनियों को इस योजना में भाग लेने की अनुमति दी गई है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!