8 मई से शुरू होने वाली परीक्षा को स्थगित करने की तैयारी, आगे बढ़ सकती है तारीख
विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की 8 मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा स्थगित होगी।

विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की 8 मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा स्थगित होगी। 2 दिन बाद शुरू होने वाली एग्जाम के लिए एनटीए की अभी तक किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं है। एनटीए ने अभी तक इस परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल और डेटशीट तक जारी नहीं हुई। इसीलिए इसे परीक्षा को स्थगित करने का सोचा जा रहा है।
वरिष्ठ सूत्रों ने बताया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 8 मई से एक जून तक सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का शेड्यूल तक जारी नहीं किया है। परीक्षा शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों की सूची सभी के बारे में भी एनटीए ने कोई एलान नहीं किया। इसलिए 8 मई से सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा शुरू होने की आशंका नहीं है। छात्रों को एनटीए जल्द ही इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर देगा
सीयूईटी पीजी 2025 का रिजल्ट तीन से चार दिन में
एनटीए विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में दाखिले की सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा का रिजल्ट 3 से 4 दिन में जारी करने होने की तैयारी कर रहा है। सीयूईटी पीजी 2025 के रिजल्ट के साथ ही देशभर के विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में दाखिले शुरू होने हैं।









