दिल्ली

तीनो नगर निगमों को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, नया नाम ‘दिल्ली नगर निगम’

दिल्ली नगर निगम ( Amendment ) एक्ट, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है, जिसका मतलब है कि निगमो को एक ही कर दिया है

दिल्ली के नगर निगमों को एक करने के लिए बहुत दिनों से परिश्रम चल रहा था जो की अब सफल हो गया है। जहां अब तीन की बजाय बस एक ही निगम होगा जिसको दिल्ली नगर निगम बोला जायेगा।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम ( Amendment ) एक्ट, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है। जिसका मतलब है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को एक ही कर दिया है जिससे अब वह “दिल्ली नगर निगम” ( MCD ) के रूप में जाना जाएगा। साथ ही जब निगमों को एक किया जयगा तो कार्य करने के लिए सरकार एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अप्रैल, 2022 को संसद से पास इस Act को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी गई, साथ ही इसके द्वारा सामान्य जानकारी के लिए मंगलवार को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। लेकिन ऐसा नहीं होगा कि एकत्रित MCD मंगलवार से ही लागू हो जाएगी बल्कि केंद्र सरकार द्वारा अलग से नोटिफिकेशन जारी होगा जिसके बाद विभिन्न प्रावधानों के लिए अलग से तारीख रखी जा सकती है।

कैसे – क्या हुआ ?

  • 9 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर तीनों निगमों को एक करने की जानकारी दी। इससे अप्रैल में होने वाले संभावित चुनावों को टाल दिया गया।
  • 30 मार्च को दिल्ली नगर निगम को एक करने वाला विधेयक लोकसभा से पारित कर दिया गया
  • 5 अप्रैल को इस विधेयक को राज्यसभा ने भी पारित कर दिया था
  • 18 अप्रैल को संसद द्वारा पारित विधेयक को मंजूरी दे दी
  • 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फिर कानून को 22 मई से प्रभावी करने की अधिसूचना जारी कर दी।

Aadhya technology
यह भी पढ़े: दिल्ली में बनने जा रहा है पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, 1.4 Km होगी लंबाई

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button