धर्मांतरण के लिए दोस्तों पर दवाब, उससे दोस्ती रखना चाहते तो उसे भी धर्म कुबूल कराओ

ऑनलाइन गेमिंग एप द्वारा धर्मांतरण के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के राजनगर के रहने वाले किशोर का धर्म बदलवाने के

ऑनलाइन गेमिंग एप द्वारा धर्मांतरण के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। गाजियाबाद के राजनगर के रहने वाले किशोर का धर्म बदलवाने के बाद मास्टरमाइंड बद्दो उसे अपने मोहरे जैसे प्रयोग कर रहा था। उसके इशारे पर युवक अपने चार दोस्तों पर धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था।

चारों से उसकी दोस्ती गेम खेलते वक्त हुई थी। पुलिस ने बुधवार को दोस्तों से पूछताछ की तो यह नई सुचना सामने आई की किशोर ने डिस्कॉर्ड एप पर कई ऐसे ग्रुप बना लिए थे। ऐसा माना जा रहा है कि बद्दो इसी प्रकार चेन बनवाकर सभी लोगो से धर्मांतरण करा रहा था।

पुलिस ने एक किशोर को चंडीगढ़ और एक को फरीदाबाद से बुलाया। दोनों राजनगर के रहने वाले किशोर के संपर्क में थे। किशोर उन्हें इस्लाम धर्म से जुड़ी सभी सुचना, वीडियो और यू-ट्यूब के लिंक व्हाट्सएप करता था। पुलिस का यह मानना है कि बद्दो इसी प्रकार पहले किसी किशोर का धर्म बदलवाना चाहता था।

इसके बाद उससे ही उसके किसी दोस्तों पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालता था। जब वह धरम परिवर्तन करने के लिए राजी हो जाते, तब वह उनसे खुद बात करता। तब इधर, राजनगर के किशोर ने बद्दो को बताया कि एक लड़की से उसकी अच्छी दोस्ती है। पुलिस का यह कहना है कि इस पर बद्दो काफी गुस्से में आ गया था। उसने किशोर को बताया कि इस्लाम में इस बात की इजाजत नहीं है। दूसरे मजहब की लड़की से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।

यदि तुम उससे दोस्ती रखना चाहते तो पहले उसे भी इस्लाम धर्म कुबूल करवाना होगा। इस बात पर किशोर ने दोस्त से पूछा पर उसने साफ मना कर दिया। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर चुकी है। और उसने इस जानकारी को सही बताया है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!