LPG Cylinder Price: दिल्ली में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें नए रेट
गैस सिलिंडरों की बढ़ी कीमत की मार भी जनता पर पड़ गई है। छोटे और बड़े दोनों साइज के कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का दाम बढ़ गया है

LPG Cylinder Price: बढ़ती महंगाई में जहाँ रोज़मर्रा की चीज़ें लगातार महंगी हो रही हैं। वहीँ गैस सिलिंडरों की बढ़ी कीमत की मार भी जनता पर पड़ गई है।
ANI एजेंसी के मुताबिक, छोटे और बड़े दोनों साइज के कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों का दाम बढ़ गया है। अब संशोधित कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलिंडर 105 रुपये महंगा हो गया है। दिल्ली में अब एक 19 किलो के सिलिंडर के 2,012 रुपये देने पड़ेंगे।
पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत भी 27 रुपये तक बढ़ाई गई है। राजधानी में अब इन सिलेंडरों के कॉमर्शियल ग्राहकों के लिए कीमत 569 रुपये हो गई है।
ये ताजा दाम आज से लागू हो जाएंगे। आपको बता दें कि देश में हर महीने गैस सिलिंडरों के दामों को रिवाइज़ किया जाता है।
ये भी पढ़े: अमूल दूध हुआ महंगा, आज से नई दरें पूरे देश में होगी लागू










