दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण कई इलाकों में प्राइवेट कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक

दिल्ली प्रशासन ने वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अगले आदेश तक निजी निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है

दिल्ली में प्रदूषण के चलते लोग परेशान है और सर्दियों का मौसम भी आ गया है जिसके चलते सरकार नियम बनाती है और प्रदूषण को रोका जाता है। ऐसे में प्रदूषण को फिर से नियंत्रण में करने के लिए प्रशासन द्वारा कई इलाको में निजी निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। जानिए पूरी खबर

बता दें कि दिल्ली में हमेशा प्रदूषण का दर बढ़ता है और सर्दी का मौसम ऐसा है जहां इसमें ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलती है। ऐसे में दिल्ली प्रशासन ने वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अगले आदेश तक आनंद विहार और आसपास के इलाकों में निजी निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

इस आदेश में साफ़ बताया गया है कि ‘आनंद विहार और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 22 अक्टूबर को 410 मापा गया। इसलिए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है और निर्देश दिया है कि संबंधित क्षेत्रों में बढ़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक एहतियाती और धूल शमन उपाय किए जाएं।’

Order

दिवाली से पहले थी इतनी एयर क्वालिटी

हालाँकि, दिल्ली से पहले रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 दर्ज किया गया। यह जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े से मिली। ऐसे ही पिछले साल तीन नवंबर को (दीवाली से एक दिन पहले) एक्यूआई 314 था। दिवाली के दिन यह 382 और अगले दिन 462 हो गया था। दिल्ली में 2020 में, दिवाली से एक दिन पहले (13 नवंबर को) एक्यूआई 296 दर्ज किया गया था।

Accherishteyये भी पढ़े: Maruti ने लॉन्च की अपनी नई CNG वेरिएंट गाडी, कम कीमत में देगी 32 की माइलेज

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!