दिल्ली में एक अक्टूबर से उपभोक्ताओं की बढ़ेगी समस्या, जाने

दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है एक अक्टूबर से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। (Delhi Electricity Regulatory Commission) डीईआरसी ने  नया आदेश जारी कर दिया है। 

दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल एक अक्टूबर से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। बता दे की (Delhi Electricity Regulatory Commission) डीईआरसी ने  नया आदेश जारी किया है  नए आदेश के मुताबिक दिल्ली में एक अक्टूबर से बिजली 2% महंगी हो जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक डीईआरसी ने जारी किये गए आदेश में कहा है कि फिक्स्ड चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन पेंशन ट्रस्ट सरचार्ज को बढ़ाकर 5% से 7% कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी काफी मामूली होगी जिससे बिजली बिल के पुराने और नए दामों में ज्यादा अंतर नहीं नज़र आएगा।

वैसे राजधानी दिल्ली में जीएसटी के अलावा दो सरचार्ज और लगते है, पहला- पेंशन सरचार्ज जिसका इस्तमाल कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए किया जाता है और दूसरा असेट सरचार्ज, जिसका इस्तेमाल बिजली कम्पनियों को घाटे की भरपाई के लिए दिया जाता है। पिछले साल पेंशन सरचार्ज 3.8% प्रतिशत से बढ़ाकर 5% कर दिया गया था जो इस साल 5% से बढ़ाकर 7% कर दिया गया है। 

"Tax

ये भी पढ़े:  Delhi: सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर लगा प्रतिबंध

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!