जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा, पुलिस व वज्र वाहन तैनात, देखिए कैसा है माहौल

इस बार दिल्ली पुलिस ने महावीर जयंती के मौके पर कई एहितायती कदम उठाए हैं ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो।

महावीर जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुलिस ने अपनी कुछ शर्तों के साथ शोभा यात्रा निकालने की मंजूरी दे दी है। पिछले वर्ष इसी जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा के समय जबरदस्त हिंसा भड़की थी। इस बार दिल्ली पुलिस ने महावीर जयंती के मौके पर कई एहितायती कदम उठाए हैं ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो। जहांगीरपुरी इलाके में पुलिसिया इंतजाम का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

बताया जा रहा है कि दोपहर के करीब 2 बजे जहांगीरपुरी इलाके में शोभा यात्रा निकाली जा सकती है। बता दे की न्यूज एजेंसी एएनआई ने डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट), जितेंद्र मीणा की तरफ से बताया है कि तय रूटों पर भी यह यात्रा निकाली जाएगी। आयोजक इन्हीं रास्तों का उपयोग यात्रा के वक्त कर सकेंगे। एक यात्रा में लगभग 200 से लेकर 300 लोग शामिल होंगे वहीं एक अन्य यात्रा में लगभग 500 लोगों के शामिल होने तक की उम्मीद है।

लेकिन इससे पहले यह खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के दिन कुछ निश्चित दूरी पर शोभायात्रा निकालने के लिए अनुमति दी है। पहले ही यात्रा के आयोजकों से इस बारे में बातचीत की गई है कि वो कानून-व्यवस्था को इस वक्त ध्यान में रखें और साथ ही पहले से तय किये गये रास्तों पर ही यह यात्रा निकालें।

Accherishtey

ये भी पढ़े: छठी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, बेटी ने पिता व परिजनों पर लगाए ये आरोप

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!